28 Mar 2024, 18:50:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रियंका चोपड़ा ने Instagram पर लहराया दुपट्टा तो हो गया हंगामा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 17 2017 2:17PM | Updated Date: Aug 17 2017 2:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। प्रियंका चोपड़ा का समय इन दिनों भारत में कम और विदेश में ज्यादा बीत रहा है। वे हॉलीवुड की फिल्में कर रही हैं, और फिलहाल उनके पास दो प्रोजेक्ट हैं। 15 अगस्त को जब पूरा देश आजादी की 70वीं सालगिरह मना रहा था तो उस समय प्रियंका ने कुछ ऐसा कर दिया जो कुछ लोगों के गले नहीं उतरा। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें उन्होंने तिरंगे के रंग का दुपट्टा गले में पहन रखा है, और उसे वे बहुत ही प्यार से लहरा रही हैं। लेकिन कुछ लोगों को यह बात अटक गई और इसी बात पर उन्होंने प्रियंका को ट्रॉल करना शुरू कर दिया।

किसी ने कहा कि अशोक चक्र के बिना तिरंगा नहीं होता तो किसी ने कहा कि प्रियंका को इस विवादास्पद पोस्ट के लिए माफी मांगनी चाहिए, यही नहीं कईयों ने कहा उन्होंने यह सब प्रचार के लिए किया है। कई लोगों ने तो उन पर लोगों को भिड़वाने का आरोप तक लगा दिया है। लोग उनकी देशभक्ति तक पर सवालिया निशान लगाने से नहीं चूके।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »