20 Apr 2024, 16:57:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त अपनी आने वाली फिल्म 'भूमि' में संस्कृत के कुछ श्‍लोकों का उच्चारण करते नजर आएंगे। संजय दत्त ने यह गीत अजय गोगावले के साथ गाया है जिसे संगीतकार जोड़ी सचिन-जिगर ने सुरों में पिरोया है। उन्होंने संजय दत्त से इस गाने में कई श्‍लोकों का उच्चारण भी कराया है। सचिन-जिगर ने कहा कि संजय दत्त ऑलराउंडर है। वह गा सकते है, अभिनय कर सकते है और साथ ही साथ डांस भी कर सकते है। वह मल्टीटास्किंन रॉकस्टार है। उन्होंने कहा कि ''उन्होंने संस्कृत के कुछ श्‍लोकों का उच्चारण किया। उन्होंने बिना किसी पूर्व तैयारी के 60 मिनट में स्टूडियो में श्‍लोकों का उच्चारण किया।" 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »