29 Mar 2024, 07:54:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस सुचित्रा सेन की बेटी रिया सेन इस महीने शादी के बंधन में बंद जायेंगी। एक्ट्रेस रिया सेन ने अपने बॉयफ्रेंड से शादी करने के फैसला किया है। बता दें कि रिया ने साल 2001 में बॉलीवुड डेब्यू किया था उसके बाद उन्होंने शर्मन जोशी और साहिल खान के साथ किया था।

रिया ने अपनी दूसरी पारी फिल्म कयामत और झंकार के साथ शुरू की थी। इसके अलावा रिया ने साउथ और वेस्ट बंगाल की फिल्मों में भी काम किया है। लेकिन अब उनकी एक शोर्ट फिल्म आने वाली है और वह एकता कपूर के नए प्रोड्क्शन हाउस ऑल्ट बालाजी के साथ एक वेब सीरिज में भी काम करने वाली हैं।

बता दें कि रिया सेन का इन्स्टाग्राम अकाउंट बॉयफ्रेंड शिवम तिवारी की तस्वीरों से भरा पड़ा है। इन तस्वीरों में वह भी नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि यह दोनों इसी महीने शादी करने वाले हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »