19 Apr 2024, 21:37:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

गणपति का आशीर्वाद लेकर ही बाहर निकलते हैं रितिक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 16 2017 10:44AM | Updated Date: Aug 16 2017 10:44AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रितिक रोशन भले ही मॉडर्न दिखते हैं, लेकिन भीतर से वे काफी भक्तिमय इंसान हैं। रितिक रोशन अपनी रोजमर्रा की जिंदगी मे एक चीज करना कभी नहीं भूलते, और वह है गणपति बाप्पा का आशीर्वाद लेना। अभिनेता ने अपने आशियाने के प्रवेश द्वार पर एक गणपति भगवान की मूर्ति सजाई हुई है और वे हर रोज उस गणपति भगवान की मूर्ति का आशीर्वाद लेकर ही घर से बाहर कदम रखते हैं। रितिक के परिवार में कई दशक से गणेश उत्सव मनाया जाता रहा है और बचपन से अभिनेता अपने घर में गणपति की पूजा आराधना करते आए हैं।
 
इसिलए अब रितिक स्वयं अपनी इस खानदानी परंपरा को निभाते हैं। बहुत लोग रितिक के इस भक्तिमय अंदाज से वाकिफ नहीं हैं क्योंकि वे अपने इस अंदाज का दिखावा करने में ज्यादा विश्वास नहीं करते और खुद तक सीमित रखना पसंद करते हैं। उनका यह भक्ति वाला अंदाज उनकी फिल्म अग्निपथ में भी बखूबी देखने को मिला था जिसमें रितिक ने गणपति के भक्‍त की भूमिका निभाई थी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »