29 Mar 2024, 00:27:03 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

नहीं पता था ऐश्वर्या को कपड़ा ओढ़ाने वाला है यह एक्‍टर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2017 12:40PM | Updated Date: Aug 14 2017 12:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। फिल्म मेकर सुभाष घई की फिल्म ताल के 18 साल पूरे हो गए हैं। 13 अगस्त 1999 को ताल रिलीज हुई थी। सुभाष गई की ये फिल्म सुपर हिट थी और ऐश्वर्या राय की ये पहली हिट फिल्म थी। फिल्म ताल के बारे में सुभाष घई ने एक बड़ा खुलासा किय़ा है। उन्होंने कहा कि  उन्हें नहीं पता था फिल्म के गाने 'कहीं आग लगे' में ऐश्वर्या राय को कपड़ा ओढ़ाने वाले अभिनेता पंकज कपूर के बेटे शाहिद कपूर हैं। उन्होंने कहा, ''मुझे अच्छा दिखने वाला लड़का चाहिए था मुझे नहीं पता था कि वह आगे इतना बड़ा स्टार बनेगा।'' शाहिद कपूर ने इस फिल्म में एक्स्ट्रा डांसर के तौर पर काम किया था। शाहिद उन दिनों श्यामक डाबर के डांस स्कूल में थे और उनके ही स्कूल के स्टूडेंट्स ने फिल्म बैक ग्राउंड डांसर के तौर पर काम किया था। शाहिद गुडलुकिंग थे और बहुत अच्छा डांस करते थे इसी वजह से उन्हें ऐश्वर्या के साथ डांस करने का मौका मिला था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »