25 Apr 2024, 10:05:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

रूस में अब भी लोगों के दिलों पर राज कर रहे हैं राज कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 14 2017 10:51AM | Updated Date: Aug 14 2017 11:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। भले ही रणबीर कपूर भारत में अपने जलवे बिखेर रहे हों लेकिन रूस में अब भी सिर्फ एक ही कपूर रॉकस्टार है और वह हैं रणबीर के दादा राज कपूर। शोमैन राज कपूर के निधन को 29 साल से ज्यादा हो गए, लेकिन वह अब भी  रूस में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के बादशाह हैं। रूस में युवाओं से लेकर कई पीढ़ियां राज कपूर और उनके सिनेमा को भलीभांति जानती हैं और उन्हें बॉलीवुड का नंबर एक हीरो मानती है। 25 वर्षीय एनी वो ने कहा, निश्चित तौर पर अब भी रूस में भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के सिरमौर का खिताब राज कपूर के पास है।
 
जब हम भारतीय सिनेमा की बात करते हैं तो सबसे पहले उनका नाम आता है। वियतनाम मूल की मॉस्को में जन्मी वो ने कहा कि राज कपूर ने जीवन की सच्चाई से जुड़े जो किरदार निभाए उसके कारण वह उनके पसंदीदा हैं। उन्होंने कहा, उनके किरदार जमीन से जुड़े और सच्चे हैं। कोई भी उम्र, नस्ल, शिक्षा और सामाजिक स्थिति को परे रखकर उनकी फिल्मों से जुड़ सकता है।’ भारतीय व्यंजन परोसने वाले बारडेल्ही रेस्त्रां की क्रिएटिव डायरेक्टर और प्राय: हिंदी फिल्मों की स्क्रीनिंग करने वाली वो ने कहा, रणबीर की फिल्म ‘बर्फी’ देखी है, लेकिन राज कपूर की विरासत टिकी हुई है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »