19 Apr 2024, 21:29:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बर्थडे SPL: शादीशुदा आदमी से अफेयर, क्या आप जानते हैं इस एक्ट्रेस को

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 13 2017 12:06PM | Updated Date: Aug 13 2017 1:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड की 'हवा-हवाई गर्ल' श्रीदेवी 54 साल की हो चुकी हैं। उनका जन्म 13 अगस्त, 1963 को शिवकाशी (साउथ) में हुआ था। फिल्म जूली (1975) से बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में एंट्री करने वाली श्रीदेवी ने करीब 300 फिल्मों में काम किया है। हालिया रिलीज फिल्म मॉम में उनकी दमदार एक्टिंग को लोगों ने खूब पसंद किया। बीटाउन की इस चर्चित एक्ट्रेस का करियर जितना उतार-चढ़ाव रहा। उनकी पर्सनल लाइफ भी उतनी ही दिलचस्प थी। श्री के बर्थडे के मौके पर हम आपको बता रहे हैं उनकी लाइफ से जुड़ा ऐसा ही दिलचस्प किस्सा।

जब बोनी कपूर को बांधी थी राखी

ये खबर आपके लिए शॉकिंग हो सकती है, लेकिन ये पूरी तरह से सच है। जिसका खुलासा बोनी कपूर की एक्स वाइफ मोना कपूर ने एक इंटरव्यू में किया था। दरअसल, उस वक्त श्रीदेवी मिथुन चक्रवर्ती को डेट कर रही थीं और उन्हें अपने प्यार का यकीन दिलाने के लिए ही श्रीदेवी ने बोनी कपूर को राखी बांधी थी। क्योंकि, मिथुन को इस बात की भनक लग चुकी थी कि श्रीदेवी बोनी के क्लोज हो रही हैं। इस वजह से बोनी और मिथुन के बीच भी दूरियां आई थीं। इसलिए श्रीदेवी बोनी को राखी बांधने के लिए तैयार हो गईं। तब श्रीदेवी ने मिथुन से यह भी कहा था कि उनके और बोनी के बीच कुछ भी नहीं चल रहा। 

शादीशुदा हीरो से की गुपचुप शादी!

श्रीदेवी से मिथुन का अफेयर 1984 में फिल्म 'जाग उठा इंसान' के सेट पर शुरू हुआ। उस वक्त मिथुन शादीशुदा थे। उन्होंने एक्ट्रेस योगिता बाली से शादी की थी। कई रिपोर्ट्स में यह दावा किया गया है कि 1985 में श्रीदेवी ने मिथुन से गुपचुप शादी की थी, लेकिन योगिता ने इस शादी का कड़ा विरोध किया। उस वक्त तक श्रीदेवी भी बोनी के करीब आ गई थीं। इसलिए मिथुन और श्री ने कभी लोगों के सामने अपने रिश्ते पर खुल के बात नहीं की और 1988 में दोनों अलग हो गए।

जब सौतेले बेटे अर्जुन ने दिया ये बयान

साल 1996 में बोनी और श्रीदेवी ने एक मंदिर में शादी कर ली थी। जिसके बाद श्रीदेवी को घर तोड़ने वाली एक्ट्रेस जैसे कई नाम मिले थे। बोनी की पहली शादी से दो बच्चे अर्जुन और अशुंला कपूर हैं। एक इंटरव्यू में अर्जुन ने बताया था कि उनके और Shridevi के बीच के रिश्ते कभी सामान्य नहीं हो सकते। श्रीदेवी सिर्फ उनके पिता की पत्नी हैं और उनकी मां सिर्फ मोना कपूर ही हैं। बता दें मोना कपूर का साल 2012 में मुंबई में निधन हो गया था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »