25 Apr 2024, 07:37:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर फरदीन खान के फैन्स के लिए अच्छी खबरहै।  फरदीन  दूसरी बार पिता बने हैं।  इस बार उनके घर एक बेबी बॉय आया है। फरदीन ने अपनी जिंदगी की ये खुशी ट्विटर के जरिए सबके साथ शेयर की। इस ट्वीट में फरदीन ने बताया कि उनके बेटे का जन्म 11 अगस्त को हुआ साथ ही उन्हेंने बच्चे का नाम भी बताया। उन्‍होंने अपने बेटे का नाम अजरियस फरदीन खान रखा है।
 
'हे बेबी', 'नो एंट्री' जैसी फिल्मों में काम कर चुके फरदीन खान की पहले एक बेटी थी। अब वह दो बच्चों को पापा बन गए हैं। फरदीन खान ने साल 2005 में शादी की थी। उन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेस मुमताज की बेटी नताशा से शादी की थी। फरदीन की बड़ी बेटी का नाम दियानी इसाबेल खान है।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »