24 Apr 2024, 14:15:08 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर दुबई में बना ‘दंगल केक’

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 12 2017 12:19PM | Updated Date: Aug 12 2017 12:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ ने दुनियाभर में दर्शकों का दिल जीतकर बॉलीवुड का नाम एक बार फिर रोशन किया है। हाल ही में खबर आई है कि दुबई में ‘दंगल’ स्पेशल केक बनाया गया है। जिस बेकरी में इस केक को तैयार किया गया है उनका दावा है कि यह केक दुनिया का सबसे महंगा केक है। दुबई की बेकरी में तैयार हुए इस के‍क की कीमत 25 लाख रुपए बताई जा रही है। यह केक को भारत के 71वें स्वतंत्रता दिवस पर देश को डेडिकेट किया जाएगा।  खबरों की मानें तो इस केक को बनाने में करीब एक महीने का वक्त लगा है। इस केक को 1200 से ज्यादा लोगों ने मिलकर तैयार किया है। केक को बनाने में 40 हजार डॉलर यानी करीब 25 लाख रुपए का खर्च आया है।
 
इस केक में बॉलीवुड की ब्लॉकबस्टर हिट फिल्म ‘दंगल’ के एक सीन की झलक दिखाई गई है। केक में फिल्म के किरदार महावीर फोगाट को उनकी बेटियों के साथ दिखाया गया है। फिल्म में महावीर फोगाट का किरदार अदा करने वाले एक्टर आमिर खान को केकनुमा अंदाज में देखना मजेदार है। ब्रॉडवे नाम की बेकरी में तैयार किए गए इस केक के बारे में बेकरी ने फेसबुक पर एक वीडियो भी पोस्ट किया है। सूत्रों के मुताबिक, ग्राहकों ने केक में सोने का इस्तेमाल करने की गुजारिश की थी जिसके चलते केक में लगे मेडल में असली सोन का इस्तेमाल किया गया। इस सोने के मे‍डल का वजन करीब 75 ग्राम बताया जा रहा है। यही नहीं इस केक को करीब 240 लोगों को आराम से सर्व किया जा सकता है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »