25 Apr 2024, 17:13:26 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सेंसर बोर्ड से निलहानी की छुट्टी, प्रसून जोशी होंगे अगले चीफ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 11 2017 8:14PM | Updated Date: Aug 11 2017 8:14PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। मोदी सरकार ने सेंसर बोर्ड के चेयरमैन पद से पहलाज निहलानी को हटा दिया है। उनके बदले गीतकार प्रसून जोशी को चेयरमैन बनाया गया है। साथ ही एक्ट्रेस विद्या बालन को सेंसर बोर्ड का सदस्य बनाया गया है। 

बता दें कि निहलानी ने जबसे पद संभाला है तब से वह विवादों में ही रहे हैं। उन्होंने कई फिल्मों के निर्देशकों ने कई मौकों पर आपत्ति जताई थी। कई बार फिल्मों से जुड़ी हस्तियों ने निहलानी के कामकाज के तरीकों पर आपत्ति जताई थी। निहलानी ने साल 2015 कामकाज संभाला था।

इससे पहले सूत्रों के हवाले से खबर आ रही थी कि सूचना व प्रसारण मंत्रालय निहलानी के कामकाज से खुश नहीं है। फिल्मों में कट्स और विवादित टिप्पणियों के कारण वे लगातार विवादों में रहे और इसकी वजह से वे फिल्म इंडस्ट्री के निशाने पर भी आ गए थे।

कौन हैं नए चीफ?

प्रसून जोशी मोदी सरकार के करीबी माने जाते हैं। जोशी गीतकार के अलावा मशहूर ऐडमैन रह चुके हैं। जोशी ने मौला, कैसे मुझे तू मिल गई, तू बिन बताए, खलबली है खलबली, सांसों को सांसों में जैसे मशहूर गाने लिखे हैं। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »