20 Apr 2024, 02:22:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड के माचोमैन सुनील शेट्टी आज 56वर्ष के हो गए‍। सुनील शेट्टी को एक ऐसे बहुमुखी प्रतिभा वाले अभिनेता के रूप में शुमार किया जाता है जिन्होंने न सिर्फ एक्शन से बल्कि हास्य और नकारात्मक किरदार निभाकर भी दर्शकों को अपना दीवाना बनाया है। 11 अगस्त 1961 को कर्नाटक के मैगलोर में जन्मे सुनील शेट्टी ने अपने सिने करियर की शुरूआत वर्ष 1992 में प्रदर्शित फिल्म बलवान से की। इस फिल्म में उन्होंने जबरदस्त एक्शन दृश्य देकर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। वर्ष 1994 में प्रदर्शित फिल्म मोहरा उनके करियर की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म साबित हुई।

मोहरा की सफलता के बाद सुनील शेट्टी की छवि फिल्म इंडस्ट्री में एक एक्शन हीरो के रूप में बन गई और इसके बाद फिल्मकारों ने उनकी इसी छवि को रूपहर्ले पर्दे पर भुनाया। उनकी ऐक्शन फिल्मों में अंत.सुरक्षा.टक्कर.रक्षक.सपूत आदि शामिल है। फिल्म हेराफेरी सुनील शेट्टी की महत्वपूर्ण फिल्म में शुमार की जाती है। निर्देशित इस फिल्म से पहले लोगों की धारणा थी कि सुनील केवल मारधाड़ से परिपूर्ण अभिनय ही कर सकते हैं लेकिन इस फिल्म में उन्होंने अक्षय कुमार और परेश रावल के साथ मिलकर अपने कारनामों से दर्शको को हंसाते-हंसाते लोटपोट कर दिया। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »