26 Apr 2024, 04:25:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस अभिनेता के साथ रोहित शेट्टी करेंगें अगले साल काम

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2017 8:29PM | Updated Date: Aug 10 2017 8:29PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी जल्द ही साथ काम करने जा रहे है। यह खबर पिछले कई दिनों से आ रही थी लेकिन अब रोहित शेट्टी ने अपनी तरफ से इस बात को पक्का कर दिया है। रोहित शेट्टी ने स्वीकार लिया है कि वह अगले साल रणवीर के साथ फिल्म करने जा रहे है लेकिन वह फिल्म क्या होगी इसका विषय क्या होगा यह जानकारी नहीं दी है। 
 
उन्होंने कहा है कि वह लंबे समय से रणवीर के साथ काम करना चाहते थे लेकिन संयोग नहीं बन पा रहा था। इस बार वह संयोग बन रहा है लेकिन फिलहाल रणवीर अपनी दो फिल्में गली ब्वॉय और पदमावती की शूटिंग में व्यस्त है। इसके बाद ही वह रणवीर के साथ अपनी फिल्म की शुरुआत करेंगे। रोहित ने यह भी स्पष्ट कर दिया है कि राम लखन का रीमेक फिलहाल नहीं बन रहा है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »