26 Apr 2024, 04:18:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। वयोवृद्ध अभिनेता दिलीप कुमार को बुधवार को अस्पताल से छुट्टी मिलने पर कमल हासन ने उन्हें सोशल मीडिया पर शुभकामनाएं भेजीं। गुर्दे से संबंधित बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती कराए गए कुमार को आठ दिन बाद अस्पताल से छुट्टी दी गई।
 
ट्विटर पर हासन ने कहा - घर वापस आने पर स्वागत है दिलीप कुमार साहब। भारत के दक्षिण में आपके लाखों प्रशंसकों में से एक। शहर के उपनगरीय बांद्रा इलाके के लीलावती अस्पताल में 94 वर्षीय कुमार को भर्ती कराया गया था। दिलीप कुमार की पत्नी और अभिनेत्री सायरा बानो ने भी प्रशंसकों और चिकित्सकों को उनकी मदद और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया कहा।
 
सायरा बानो ने अभिनेता के आधिकारिक ट्विटर पेज पर लिखा - प्रशंसकों, दोस्त की प्रार्थनाओं, चिकित्सों के विशेषज्ञ इलाज, अस्पताल के स्टाफ और साहब के निजी सहायकों द्वारा उनकी देखभाल करने के लिये मैं उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त करती हूं।       
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »