20 Apr 2024, 03:08:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

दो अभिनेत्रियों की तलाश कर रही हैं: प्रियंका चोपड़ा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2017 1:34PM | Updated Date: Aug 10 2017 1:35PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री और फिल्मकार प्रियंका चोपड़ा इन दिनों दो अभिनेत्रियों की तलाश कर रही है। प्रियंका चोपड़ा एक नई फिल्म की तैयारी में जुटी हैं, जो दो हीरो की कहानी है। लेकिन उनके सामने समस्या यह है कि उन्हें इन दो हीरो के लिए दो हीरोइन मिल ही नहीं रही हैं और यह कहानी बिना दो अभिनेत्रियों के पूरी ही नहीं हो सकती है। इसलिए प्रियंका इस बात को लेकर परेशान हैं।
 
प्रियंका के पास सिंगल मॉम पर एक बेहतरीन कहानी भी आई है लेकिन सिंगल मॉम का किरदार निभाने के लिए भी कोई फिलहाल तैयार नहीं है। इस किरदार के लिए भी कोई अभिनेत्री तैयार नहीं होती है तो मुमकिन है कि खुद प्रियंका ही यह किरदार निभाएं। चूंकि उन्हें कहानी बहुत पसंद आई है और वह चाहती हैं कि यह कहानी दर्शकों तक जरूर  पहुंचाई जाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »