29 Mar 2024, 05:50:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अब अपने इस इंटरनेशनल एलबम से प्रियंका मचाएंगी धमाल

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2017 11:04AM | Updated Date: Aug 10 2017 11:04AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका का जलवा आज पूरी दुनिया में हो रहा है। प्रियंका ग्लोबल स्टार बन चुकी हैं। ऐसे में उनसे लोगों की उम्मीदें भी उतनी ही हैं जो बाकी के इंटरनेशनल स्टार्स से हैं। प्रियंका ने अपने हॉलीवुड सफर की शुरूआत भी गाने के साथ ही की थी। जिसमें उन्हें अपार सफलता मिली थी। वहीं प्रियंका चोपड़ा हॉलीवुड और बॉलीवुड दोनो में ही अपनी एक्टिंग और सिंगिग को लोहा मनवा चुकी है। प्रियंका फिल्मों मे लगातार काम करती ही रहतीं है लेकिन साथ साथ में अपना  सिंगिंग का शौक भी बीच बीच में पूरा करती रहती हैं। 2012 में प्रियंका ने अमेरिकन रैपर  के विल आई.एम के साथ अपना पहला सिंगिग इन माई सिटी एल्बम निकाला था। जो लोगों के बीच काफी पॉ़पुलर हुआ था। फिर साल 2014 में प्रियंका ने एग्जोटिक नाम की एल्बम निकाली थी जिसमें उनके साथ जाने माने सिंगर रैपर पिटबुल नज़र आए थे। इन दोनों ही एलबम्स को सुपर सक्सेस मिली। उसके बाद देसी गर्ल ने बौनी राइट की 1991 की सिंगल आई कान्ट मेक यू लव मी का एलबम ट्रेक निकाला। उसे भी दर्शकों ने बेहद पसंद किया। और अब तीन हिट गाने देने के बाद एक बार फिर से अपना चौथा सिंगल निकाने की तैयारी में है पिगी चोप्स। जिसका नाम होगा यंग एंड फ्री।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »