19 Apr 2024, 23:15:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

आखिर क्यों अमीषा पटेल की वजह से पार्टी से भागे रणबीर कपूर

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 10 2017 11:01AM | Updated Date: Aug 10 2017 11:01AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस अमीषा पटेल एक ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें खूब शोहरत मिली। उन्होंने अपने टाइम पर बॉलीवुड की कई एक्ट्रेस को कड़ी टक्कर दी। फिल्म कहो न प्यार है से बॉलीवुड में सक्सेसफुल एंट्री करने वाली एक्ट्रेस अमीषा पटेल अपनी सक्सेस बिल्कुल भी बरकरार नहीं रख पाई। जब ये फिल्म आई तो लोगों को लगा अमीषा बॉलीवुड में लंबी पारी खेलेंगी। लेकिन ऐसा हुआ नहीं। अमीषा अपने स्टारडम को कायम नहीं रख पाई और पॉपुलेलिटी की रेस में पीछे रह गई। इन दिनों अक्सर अमीषा पार्टीज में नजर आती रहती हैं। क्योंकि उनके पास कोई खास काम है नहीं। किसी बड़ी फिल्म में भी अमीषा काम नहीं कर रही है। एक दो छोटी फिल्में हैं जिनमें फिलहाल वो काम कर रही हैं। वहीं इन दिनों अमीषा ऐसी हरकतें कर रही हैं जिन्हें देख सभी हैरान हैं।  हाल ही में अमीषा ने कुछ ऐसा किया कि वो खबरों में आ गईं। खबरों की माने तो हाल ही में अमीषा ने एक पार्टी में अमीषा ने कुछ ऐसा किया कि रणबीर कपूर को पार्टी छोड़कर जाना पड़ा।

दरअसल, अमीषा रणबीर से कुछ प्राइवेट बात करना चाह रही थीं और उन्हें इशारों में बुला रही थीं। लेकिन, रणबीर दूसरे मेहमानों के साथ बिजी थे, इसलिए उन्होंने अमीषा पर ज्यादा ध्यान नहीं दिया। इस सबके बावजूद भी अमीषा रणबीर को लगातार अपनी ओर बुला रही थीं। वहीं रणबीर को कुछ समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर वो क्या कहना चाह रही हैं। आखिरकार रणबीर अमीषा की वजह पार्टी से चले गए। जी हां, रणबीर को लगा कि कहीं कुछ ऐसा न हो जाए जिससे उन्हें शर्मिंदा होना पड़ा इसलिए उन्होंने पार्टी छोड़ना ही बेहतर समझा। अब अमीषा को क्या काम था रणबीर से ये तो वही जाने। वैसे ऐसी पहले भी कई खबरें आ चुकी हैं जब अमीषा ने और स्टार्स को भी परेशान किया है। वहीं इन दिनों अमीषा भैयाजी सुपरहिट में बिजी हैं जिसमें उनके साथ सनी देऑल और प्रिति जिंटा भी हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »