28 Mar 2024, 20:03:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सैनॉन का कहना है कि उन्होंने टाइगर श्राफ से डांस की ट्रेंनिग नहीं ली है। कृति सैनॉन ने आने वाली फिल्म बरेली की बर्फी में अपनी डांस स्किल्स का भी जौहर दिखाया है और माइकल जैक्सन जैसा डांस भी किया है। एक कार्यक्रम के दौरान कृति को माइकल जैक्सन जैसे मूव्स करते देखा गया। इस पर उनसे जब सवाल किया गया कि क्या ऐसा उन्होंने टाइगर श्रॉफ से सीखा है क्योंकि हाल ही में उनकी डांस बेस्ड फिल्म मुन्ना माइकल आ चुकी है, जिसमें वो माइकल को ट्रिब्यूट देते दिखे हैं।
 
कृति  ने कहा- मैंने टाइगर श्रॉफ को फोन नहीं किया है। इस फिल्म में मैं एक पेशेवर डांसर नहीं हूं। टाइगर बड़े डांसर हैं। मैंने जो किया है अपने हिसाब से किया है। इसके लिए किसी स्टार को फॉलो नहीं किया।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »