20 Apr 2024, 18:16:12 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्‍ली। यो यो हनी सिंह भारतीय संगीत उद्योग में एक प्रसिद्ध नाम के रूप में जाने जाते है। जहाँ एक तरफ पूरा विश्‍व दोस्ती का दिन मनाने में मशगूल था वहीं हनी सिंह ने अपने दोस्तों के लिए सोशल मीडिया से एक प्यार भरा संदेश साझा किया। यो यो हनी सिंह ने एक संदेश के साथ अपने दोस्तों के संग एक तस्वीर साझा की। "फ़्रेंडशिप डे" के मौके पर यो यो हनी सिंह ने अपने दिल की बात साझा करते हुए कहा कि दो ऐसे लड़के जिन्होंने मेरी जिंदगी मे हर पल मदद की और सहयोग दिया, जिसने मुझे बताया कि दोस्ती क्या होती है। रोहित और मधुकांत। यो यो हनी सिंह अपने दोस्तों और परिवार के बहुत करीबी है और हमेशा उनका साथ देते है चाहे कुछ भी हो जाए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »