18 Apr 2024, 23:48:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस खास तरीके से मनाया जाएगा अमिताभ का 75वां जन्मदिन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 8 2017 12:01PM | Updated Date: Aug 8 2017 12:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 11 अक्टूबर को बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन 75 साल के हो जाएंगे। अमिताभ बच्चन ने अपना पिछला जन्मदिन घरवालों के साथ अपने बंगले जलसा में मनाया था, लेकिन इस साल अभिषेक बच्चन, श्वेता नंदा और ऐश्वर्या राय बच्चन बिग बी के जन्मदिन पर बहुत बड़ा जश्न मनाने की प्लानिंग कर रहे हैं। इन तीनों ने साथ में मिलकर कुछ सप्राइजेज भी तय कर लिए हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, बच्चन परिवार ने फिल्म सिटी में तीन मंजिला इमारत को बुक किया है। अभिषेक, ऐश और श्वेता हर छोटी से छोटी चीज का ख्याल रख रहे हैं। इसके लिए उन्होंने एक मैनेजमेंट कंपनी से भी बात की है।

खबरों की मानें तो अभी तक गेस्ट की लिस्ट को फाइनल नहीं किया गया है। हालांकि बिग बी के 74वें जन्मदिन पर इंडस्ट्री का हर एक बड़ा स्टार पहुंचा था। उम्मीद की जा रही है कि पिछली बार की ही तरह इस बार भी इंडस्ट्री का हर इंसान जन्मदिन में शिरकत करेगा। अमिताभ बच्चन के 75वें जन्मदिन उनके नाती-पोते कुछ खास सरप्राइज दे सकते हैं। हाल में अपने इंटरव्यू में नव्या नवेली नंदा ने यह खुलासा किया है कि उन्होंने अपने नाना के लिए एक रैप प्लेलिस्ट तैयार की है। 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »