29 Mar 2024, 17:06:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड एक्‍ट्रेस प्रियंका चोपड़ा इन दिनों पूरी तरह मस्ती के मूड में है और पूरी तरह से बच्चों से घिरी हुई है। दरअसल प्रियंका चोपड़ा का ये वीकेंड उनकी भांजी के नाम रहा जिनके साथ उन्होंने खूब मस्ती की है। प्रियंका चोपड़ा ने कई तस्वीरें अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की है। प्रियंका चोपड़ा पहले जब भी अपनी भांजी के साथ होती है। तस्वीरें शेयर करती रहती है। 
 
उनकी ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर बहुत तेजी के साथ वायरल हो रही है। दो क्यूट क्यूट बच्चों के साथ प्रियंका की ये तस्वीर देखने के बाद आप यकीनन मानेंगे कि इससे परफेक्ट वीकेंड नहीं हो सकता। बता दें कि प्रियंका चोपड़ा ने अपनी तीसरी हॉलीवुड फिल्म भी साइन कर ली है और साथ ही साथ वो जल्द ही कोई बॉलीवुड फिल्म भी साइन कर सकती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »