28 Mar 2024, 18:03:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। भाई और बहन के अटूट प्रेम का त्योहार है, जिसमें बहन अपने भाई के हाथ पर केवल राखी नहीं बांधती, बल्कि अपनी भावनाओं को बांधती है, और भाई अपनी बहन की ताउम्र रक्षा करने की कसम खाता है। इस अटूट बंधन से बॉलीवुड कैसे अछूता रह सकता है। यहां भी कई ऐसे भाई-बहन हैं जिनका प्यार केवल पर्दे पर ही नहीं, बल्कि रियल लाइफ में भी देखने को मिलता है। आइए जानते हैं बॉलीवुड के उन भाई-बहनों के बारे में जो पर्दे से हट कर निजी जिंदगी में भी एक-दूसरे के लिए प्रेरणा बने।

एकता कपूर और तुषार कपूर
अभिनेता जितेंद्र के बेटे-बेटी तुषार कपूर और एकता कपूर बॉलीवुड के उन भाई-बहनों में से एक हैं, जिन्होंने एक अहम मुकाम हासिल किया है। एकता कपूर ने अपना प्रोडक्शन हाउस खोला और आज वह टीवी इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं। वहीं उन्होंने कई फिल्में भी प्रोड्यूस की हैं। दूसरी ओर तुषार कपूर ने एक्टिंग में कदम रखा जिसमें एकता कपूर ने उनका हमेशा साथ दिया है।

श्रद्धा और सिद्धांत कपूर
शक्ति कपूर के बच्चे श्रद्धा कपूर और सिद्धांत कपूर असल जिंदगी में तो भाई-बहन हैं ही, लेकिन पर्दे पर भी वे इसी रिश्ते को निभाते नजर आएंगे। उनकी आगामी फिल्म ‘हसीना पारकर’ है, जिसमें श्रद्धा ने दाऊद की बहन हसीना का किरदार निभाया है तो वहीं सिंद्धांत ने डॉन दाऊद का। सिद्धांत, श्रद्धा को अपना प्रेरणास्रोत मानते हैं। श्रद्धा को भी अपने भाई पर गर्व है।

करीना-करिश्मा-रणबीर
कपूर खानदान के बच्चे करीना कपूर, करिश्मा कपूर और रणबीर कपूर का रिश्ता बेहद अनूठा है। रणबीर अपनी कजिन बहनों के बेहद करीब हैं। वह हमेशा एक-दूसरे को सपोर्ट करते हैं। जब रणबीर और कटरीना रिलेशनशिप में थे तब करीना ने दोनों का बहुत साथ दिया था। 

सोहा और सैफ अली खान
नवाब पटौदी खानदान की संतान सैफ अली खान और सोहा अली खान ने बॉलीवुड में एक्टिंग को चुना और कामयाबी भी पाई। दोनों ने हमेशा एक-दूसरे का साथ दिया है। सोहा को आज भी सैफ से लड़ना अच्छा लगता है तो वहीं सैफ अली भी अपनी छोटी बहन सोहा का खास खयाल रखते हैं।

सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर
सोनम कपूर और हर्षवर्धन कपूर बॉलीवुड के बेहतरीन अभिनेता अनिल कपूर के बच्चे हैं। नेशनल अवॉर्ड विजेता सोनम कपूर इंडस्ट्री की टॉप हीरोइनों की लिस्ट में शुमार हैं। हर्षवर्धन ने 'मिर्जिया' से बॉलीवुड में कदम रखा है। इस पिल्म के प्रमोशनल इवेंट में अक्सर सोनम भी भाई के साथ नजर आती थीं। सोनम ने अपने भाई का बहुत साथ दिया है।

जोया अख्तर और फरहान अख्तर
जावेद अख्तर के बच्चे फरहान और जोया ने लीक से हटकर युवाओं के सामने एक नायाब सूरत पेश की है। भाई-बहन की इस जोड़ी ने पर्दे पर तो कमाल किया ही है, रीयल लाइफ में भी दोनों एक-दूसरे के लिए प्यार और एकता की मिसाल पेश करते हैं।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »