29 Mar 2024, 10:27:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर आने वाली फिल्म में एस्ट्रोनॉट का किरदार निभाती नजर आ सकती है। श्रद्धा फिल्म 'चंदा मामा दूर के' में काम करने जा रही है। इस फिल्म में उनके साथ सुशांत सिंह राजपूत और नवाजुद्दीन सिद्दीकी हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म में सुशांत, नवाज और श्रद्धा तीनों एस्ट्रोनॉट की भूमिका में हैं। श्रद्धा अपने रोल की ट्रेंनिग भी जल्द शुरू करेंगी। सुशांत हाल ही में नासा से अपने किरदार की ट्रेंनिग ले कर लौटे हैं। वहां उन्होंने कई वर्कशॉप अटेंड की।

इस फिल्म की शूंटिंग मुंबई, दिल्ली और हैदराबाद में की जाएगी। श्रद्धा के फैंस के लिए एक और गुड न्यूज है। वह दक्षिण भारतीय फिल्म 'साहो' की भी लीड एक्ट्रेस हो सकती हैं। 'साहो' में प्रभास मुख्य भूमिका में हैं। फिलहाल श्रद्धा 'हसीना पार्कर' के प्रमोशन में बिजी हैं। यह फिल्म 18 अगस्त को रिलीज होगी। इस फिल्म में सिद्धांत कपूर, दाऊद इब्राहिम का रोल प्ले करेंगे और श्रद्धा उनकी बहन हसीना पार्कर की भूमिका निभाएंगी।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »