28 Mar 2024, 22:32:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

प्रभास की "बाहुबली 2" का सिनेमाघरों में 100 दिन पूरे हुए!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 6 2017 2:32PM | Updated Date: Aug 6 2017 2:32PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। प्रभास अभिनीत "बाहुबली 2" इस साल 28 अप्रैल को रिलीज हुई थी और फ़िल्म ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में इतिहास रच दिया था।

अब, फिल्म को रिलीज हुए 100 दिन पूरे हो गए है और अभी भी यह फ़िल्म पूरे देश में सिनेमाघरों में प्रदर्शित हो रही है। अक्सर फिल्मों का थिएटर में 100 दिन तक टिक पाना मुश्किल होता है लेकिन प्रभास की फिल्म ने ऐसा करने में कामयाबी हासिल कर ली है। प्रभास ने बाहुबली के किरदार के माध्यम से दर्शकों के साथ तुरंत एक अटूट रिश्ता बनाते हुए बहुत प्यार और प्रशंसा हासिल किया था।
 
अब, जबकि अभिनेता अपनी अगली फिल्म, साहो पर काम कर रहे हैं, उनके प्रशंसकों ने अभी तक बाहुबली के लिए उनके प्यार को बरकरार रखा है। भूमिका के प्रति अपने समर्पण और प्रतिबद्धता के चलते, प्रभास सराहना के पात्र बन गए है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »