24 Apr 2024, 01:45:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

इस वजह से पूरे परिवार के साथ इलाहाबाद पहुंची ऐश्वर्या

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2017 4:52PM | Updated Date: Aug 5 2017 4:52PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इलाहाबाद। पूर्व मिस वर्ल्ड ऐश्वर्या राय अपने पिता की अस्थियां लेकर इलाहाबाद के संगम पहुंची। धार्मिक अनुष्ठान के बाद उन्होंने पिता की अस्थियों को संगम में प्रवाहित किया।

इस मौके पर ऐश के साथ पति अभिषेक बच्चन, बेटी आराध्या, मां वृंदा राय और भाई भी थे। पूरा परिवार तकरीबन 11 बजे बोट क्लब से स्टीमर से संगम पहुंचा था। वहां अपने पारिवारिक पुरोहित बनारस के चंद्रमौलि उपाध्याय की देखरेख में धार्मिक अनुष्ठान किया और उसके बाद लौट गईं।
 
ऐश्वर्या के पिता 72 वर्षीय कृष्णाराज राय का 18 मार्च को कैंसर से लीलावती अस्पताल में निधन हो गया था। इससे पहले अमिताभ बच्चन 2003 में पूरे परिवार के साथ अपने पिता हरिवंश राय बच्चन और उसके बाद मां तेजी बच्चन का अस्थिकलश लेकर संगम आए थे।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »