29 Mar 2024, 19:42:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा एक बार फिर से आलिया भट्ट के साथ सिल्वर स्क्रीन पर आशिकी करते नजर आ सकते हैं। बॉलीवुड निर्देशक मोहित सूरी फिल्म 'आशिकी' का तीसरा संस्करण बनाने जा रहे हैं। फिल्म का निर्माण महेश भट्ट के बैनर विशेष फिल्म्स के तहत किया जाऐगा। इस फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा और आलिया भट्ट एक साथ रोमांस करते हुए नजर आ सकते हैं। दोनों की 'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' और 'कपूर एंड संस' के बाद यह तीसरी फिल्म होगी।

सिद्धार्थ ने कहा है कि हां यह सच है आलिया और उनकी जोड़ी ही 'आशिकी 3' में नजर आने वाली है। सिद्धार्थ ने बताया है कि उन्हें यह फिल्म काफी पहले ऑफर हुई थी और उन्हें इससे पहले वाली दोनों ही 'आशिकी' फिल्में पसंद आई थी। इसलिए उन्होंने इस बार इस फिल्म को हां कहा है। सिद्धार्थ ने कहा है कि मोहित सूरी एक अच्छे निर्देशक हैं और वह अलग तरह की लव स्टोरी बनाते हैं इसलिए उन्हें पूरी उम्मीद है कि इस बार भी वह कुछ अलग करेंगे। लेकिन  सिद्धार्थ ने कहा है कि फिलहाल वह अपनी बाकी सारी फिल्मों की शूटिंग पूरी करना चाहते हैं और उनके बाद ही 'आशिकी 3' पर काम शुरू करेंगे।
 
गौरतलब है कि वर्ष 1990 में प्रदर्शित आशिकी में जहां राहुल रॉय और अनु अग्रवाल फिल्म की प्रमुख कास्ट रहे वहीं 2013 में बनी 'आशिकी 2' में आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की मुख्य भूमिका थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »