25 Apr 2024, 19:14:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्‍ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण का एक फर्जी फोटोशूट इन दिनों वायरल हो रहा है। इसमें उनके फेस को फोटोशॉप करके एक न्यूड मॉडल के साथ लगा दिया गया है। सोशल मीडिया पर इसको दीपिका का न्यूड फोटोशूट बताकर फैलाया जा रहा है। लेकिन असल में फोटो में दिख रही लड़की दीपिका नहीं है। शेयर हो रही फोटो को Maxim मैगजीन का कवर बताया जा रहा है। कहा जा रहा है कि Maxim मैगजीन के लिए दीपिका ने न्यूड फोटो क्लिक करवाई है। लेकिन सच्चाई कुछ और है। दीपिका ने Maxim मैगजीन के लिए 2017 में फोटोशूट करवाया तो था लेकिन उन्होंने न्यूड फोटो क्लिक नहीं करवाई थी। दीपिका ने जो फोटो असल में क्लिक करवाई थी वह यह रही।

वहीं जो फर्जी फोटो दीपिका के नाम से वायरल हो रही है उसमें मॉडल बिल्कुल न्यूड है। उसमें फीमेल मॉडल ने साइड पोज दिया हुआ है और वह मेल मॉडल के साथ खड़ी है। मेल मॉडल फीमेल मॉडल के अंगों को ढंकने का काम कर रहा है।
 
इस कवर को फेक बताते हुए कई बातें कही जा रही हैं। लोगों का कहना है कि Maxim मैगजीन वाले अपना नाम ऐसे नहीं लिखते। वहीं फर्जी कवर में मैगजीन का टॉपिक ‘2017 The Great Battle of Cleavage’ लिखा हुआ है। जबकि दीपिका ने ऐसी किसी टॉपिक पर बातचीत नहीं की। असली कवर में टॉपिक का नाम 2017 HOT 100 था। उसमें दीपिका को जगह मिली थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »