19 Apr 2024, 22:17:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

हैप्पी बर्थडे काजोल: आज भी बरकरार है ‘सिमरन’ का जादू

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 5 2017 10:43AM | Updated Date: Aug 5 2017 10:43AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड में काजोल का नाम उन चंद अभिनेत्रियों में लिया जाता है जिन्होंने नायिकाओं को महज 'शोपीस' के तौर इस्तेमाल किए जाने जाने की विचारधारा को बदल कर सिल्वर स्क्रीन पर नायिकाओं की सशक्त पहचान बनाई। 05 अगस्त 1974 को मुंबई में जन्मीं काजोल को अभिनय की कला विरासत में मिली। उनके पिता सोमु मुखर्जी निर्माता जबकि मां तनुजा जानी मानी फिल्म अभिनेत्री थी। घर में फिल्मी माहौल रहने के कारण काजोल अक्सर अपनी मां के साथ शूटिंग देखने जाया करती थी। इस वजह से उनका भी रुझान फिल्मों की ओर हो गया और वह भी अभिनेत्री बनने के ख्वाब देखने लगी। काजोल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेंट जोसेफ कॉन्वेंट पंचगनी से ली। 

इसके बाद उन्होंने बतौर अभिनेत्री अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 1992 में प्रदर्शित फिल्म 'बेखुदी' से की। युवा प्रेम कथा पर बनी इस फिल्म में उनके नायक की भूमिका कमल सदाना ने निभाई, लेकिन कमजोर पटकथा और निर्देशन के कारण फिल्म टिकट खिड़की पर असफल साबित हुई। वर्ष 1993 में काजोल को अब्बास-मस्तान की फिल्म बाजीगर में काम करने का अवसर मिला। इस फिल्म में उनके नायक की भूमिका शाहरुख खान ने निभाई थी। यूं तो पूरी फिल्म शाहरुख खान पर केंद्रित करके बनाई गई है लेकिन काजोल ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों का दिल जीत लिया। 

वर्ष 1999 में काजोल को सतीश कौशिक निर्देशित फिल्म 'हम आपके दिल में रहते हैं' में काम करने का मौका मिला । फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए काजोल सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित भी की गई। इसी वर्ष काजोल ने अभिनेता अजय देवगन के साथ शादी कर ली। इसके बाद उन्होंने फिल्मों में काम करना काफी हद तक कम कर दिया। वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म 'कभी खुशी कभी गम' के बाद काजोल ने फिल्म इंडस्ट्री से किनारा कर लिया। वर्ष 2006 में काजोल ने यश चोपड़ा के बैनर तले बनी फिल्म 'फना' के जरिए फिल्म इंडस्ट्री में अपनी धमाकेदार वापसी की। 

काजोल के सिने करियर में उनकी जोड़ी अभिनेता शाहरुख खान के साथ खूब जमी। काजोल अपने सिने करियर में चार बार सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार से सम्मानित की जा चुकी है। वर्ष 2011 में काजोल पद्मश्री पुरस्कार से भी सम्मानित की गई। काजोल ने वर्ष 2015 में प्रदर्शित फिल्म 'दिलवाले' से कमबैक किया। रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी फिल्म 'दिलवाले' में शाहरुख के साथ काजोल की केमेस्ट्री को दर्शकों ने बेहद पसंद किया गया। फिल्म 'दिलवाले' टिकट खिड़की पर हिट साबित हुई।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »