26 Apr 2024, 03:23:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शाहरुख के फैंस ने इस खास तरीके से इजहार किया अपना प्‍यार!

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2017 5:12PM | Updated Date: Aug 4 2017 5:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। शाहरुख खान की लोकप्रियता की कोई सीमा नहीं है और ऐसे में उनके कई फैन क्लब है जो अक्सर अपना प्यार जाहिर करते रहते है। यह क्लब शाहरुख की प्रत्येक फिल्म का जश्न मनाते हैं और अब उनके पास "जब हैरी मेट सेजल" के लिए विस्तृत योजनाएं भी हैं।
 
जबकि देश भर में कई फैन क्लब है जो सुपरस्टार के लिए अपने प्यार और समर्थन को दिखाने के लिए तरह-तरह की गतिविधियों का आयोजन करते रहते है लेकिन मुंबई के उपनगरी वडाला के प्रसंशको ने आज रिलीज हुई "जब हैरी मेट सेजल" के स्टार के प्रति अनोखे ढंग से अपने प्यार का इजहार किया है।
 
प्रशंसकों ने वडाला स्टेशन से लगभग 6 बजे अपनी यात्रा शुरू की। उन्होंने इस के लिए 2 ट्रकों की व्यवस्था की थी और उसमे 50 से ज्यादा सदस्य ने अपनी यात्रा शुरू की। उस ट्रक में प्रसंशको के साथ पंजाबी ढोल वाले भी शामिल थे जो "जब हैरी मेट सेजल" के गाने बजा रहे थे।
आईएमएक्स वडाला तक पहुंचने के बाद, सभी ढोल वाले प्रवेश द्वार के पास खड़े हो गए और उन्होंने ढोल और नाच गाने के साथ सभी प्रसंशको का स्वागत किया।
 
इसके बदले में प्रसंशको को भी ढेर सारा प्यार प्राप्त हुआ जहाँ उन्हें फ़िल्म की टिकट और उसके साथ उन्हें व्यक्तिगत पर्यटन मार्गदर्शिका का आईडी कार्ड भी दिया जिस तरह का कार्ड शाहरुख उर्फ हैरी अपनी फिल्म में पहने हुए नज़र आ रहे है। 
 
प्रशंसकों के स्थल पर प्रवेश करने के बाद, सिल्वर स्टेपर्स नामक एक नृत्य समूह ने 30 मिनट के लिए वहां फ्लैश मोब कर उस पूरे माहौल में चार चांद लगा दिए। अपने चहिते सितारों के लिए प्रशंसकों का प्यार बिना किसी सीमा का होता है। सबसे प्रत्याशित फिल्मों में से एक, "जब हैरी मेट मिले'आज आखिकार बड़े पर्दे पर रिलीज हो गयी है और अभिनेता के प्रति अपने प्यार की बौछार करने में दर्शक कोई कसर नहीं छोड़ रहे है। रेड चिलीज एंटरटेनमेंट द्वारा निर्मित इस फ़िल्म ने आज दुनियाभर में दस्तक दे दी है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »