24 Apr 2024, 01:24:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

मलाइका ने अरबाज के बर्थडे पर केक के साथ कटवाया तरबूज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 4 2017 10:19AM | Updated Date: Aug 4 2017 10:19AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्टर अरबाज खान आज अपना 50वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके इस खास दिन को एक्स वाइफ मलाइका अरोड़ा ने अहम बनाया। जी हां, हाल ही मलाइका ने अरबाज खान के बर्थडे की केक काटते हुए फोटो शेयर कर उन्हें बधाई दी है। मलाइका ने अपने इंस्टाग्राम पर अरबाज खान की बड्डे वाली जो तस्वीर शेयर की है, जिसके केक में लिखा है Happy Birthday Arbu Papa..यानी ये बर्थडे मलाइका ने अपने बच्चों की ओर से मंगवाया। इस तस्वीर से पहले मलाइका ने अरबाज खान का एक फनी वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो मेंअरबाज खान तरबूज को वेजिटेबल कटर से काट रहे हैं। 

ये तरबूज भी अरबाज ने 50 साल पूरे करने पर काटा। वीडियो में उनके करीबियों की काफी आवाजें आ रही हैं। इस वीडियो पर एक यूजन ने लिखा हैप्पी वाटरमेलन डे….मलाइका अरोरा द्वारा अरबाज खान की तस्वीर शेयर करने पर जहां कई उनके फैंस उन्हें अरबाज के साथ वापस जाने सलाह दे रहे हैं तो कई उनके ऐसा करने को ड्रामा और नॉनसेंस करार दे रहे हैं। वहीं एक यूजर ने लिखा पति के पैसों पर मजे कर रही हो। एक और दूसरे यूजन ने लिखा है 15 करोड़ लेकर अब हसबैंड बर्थडे सेलिब्रेट कर रही है। इस वीडियो और फोटो को लेकर मलाइका फिर से सोशल मीडिया पर ट्रॉल की जा रही हैं। बता दें कि अरबाज खान का बर्थडे मलाइका की बहन अमृता अरोड़ा और उनके पति शक्ति ने सेलिब्रेट किया। मलाइका और अमृता, अरबाज का बर्थडे सेलिब्रेट करने के लिए देर रात डिनर डेट पर गए। ये दोनों भले ही अलग हो गए हों लेकिन अब भी साथ रहने का कोई भी मौका नहीं छोड़ते। दोनों कई बार वेकेशन पर भी साथ नजर आते हैं।

बता दें कि अरबाज खान से हाल ही में अलग हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान को इंस्टाग्राम यूजर से इतने बेकार कमेंट की उम्मीद नहीं रही होगी। एक्ट्रेस की शॉर्ट पहने हुए एक फोटो मुंबई बेस्ड फोटोग्राफर ने शेयर की थी। इसपर कई लोगों ने कमेंट किया। जिनमें से एक ने मलाइका पर अरबाज के साथ तलाक में मिली रकम पर ऐश करने का आरोप लगाया। इसके अलावा उनके कपड़े पहनने के तरीके पर भी आपत्ति जताई।

फील गुड फैब्रिक नाम के यूजर ने मलाइका की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- आजकल ये महिलाएं ऐसा ही करती हैं। एक अमीर लड़के से शादी करके उसे भारी भरकम रकम के लिए तलाक दे देती हैं। उसके बाद उन पैसों से मजे करती हैं। तुम्हें एलुमनी की जरुरत क्यों हैं जब खुद कमाने में समर्थ हो। मैं लोगों की इज्जत करता हूं किसी लिंग की नहीं। दूसरे कमेंट में इसी यूजर ने लिखा- उसकी जिंदगी अब केवल शॉर्ट कपड़े पहनने, जिम और सैलून जाने, छुट्टियां बिताने की हो गई है। क्या तुम्हारे पास सही में कोई काम है। या केवल अपने पति के पैसों पर ऐश कर रही हो।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »