19 Apr 2024, 07:43:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा की आॅनस्क्रीन केमिस्ट्री गजब की है। इनकी आॅफ स्क्रीन केमिस्ट्री भी अच्छी है, लेकिन आज कल अनुष्का अपने इस खास दोस्त से थोड़ी नाराज चल रही हैं। अनुष्का की इस नाराजगी की वजह कुछ और नहीं बल्कि उनकी आने वाली फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ ही है। रणबीर ने खुद अनुष्का की इस फिल्म का टाइटल दिया था। जब से फिल्म के मेकर्स ने इस टाइटल का अनाउंसमेंट किया है तब से कई लोग अनुष्का और उनकी पूरी टीम को इस नाम को ट्रोल कर रहे हैं और उनका मजाक बना रहे हैं। इस पर अनुष्का ने कहा कि जिन लोगों को हमारी फिल्म ‘जब हैरी मेट सेजल’ का टाइटल पसंद नहीं आया है वे लोग रणबीर को ब्लेम कर सकते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »