24 Apr 2024, 15:29:07 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बेटियों के साथ वेकेशन एंजॉय करते नजर आर्इं श्रीदेवी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 3 2017 10:29AM | Updated Date: Aug 3 2017 10:29AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। श्रीदेवी अपनी फैमिली के साथ कैलिफोर्निया में वेकेशन एंजॉय कर रही हैं। उनकी छोटी बेटी जाह्नवी कपूर, खुशी कपूर और बोनी कपूर भी इनके साथ मौजूद हैं। उन्होंने अपने कुछ फोटोज सोशल साइट पर शेयर किए हैं। इन फोटोज में श्रीदेवी और बेटी जाह्नवी काफी स्टाइलिश लुक में नजर आ रही हैं। इन फोटोज में मम्मी श्रीदेवी बेटी के साथ हग करके फोटो खिंचवाती नजर आ रही हैं। दोनों इन प्यारे पलों को खूब एंजॉय कर रहीं हैं। वैसे कहते हैं कि बोनी कपूर और श्रीदेवी हर साल अपनी बेटियों को लेकर देश विदेश घुमने के लिए जाते हैं। जाह्नवी जल्द ही अपनी डेब्यू फिल्म करने जा रही हैं। वे शाहिद कपूर के भाई ईशान खट्टर के साथ हॉलीवुड फिल्म के रीमेक ‘द फाल्ट इन आवर स्टार्स’ के रीमेक में दिख सकती हैं। इस फिल्म को धर्मा प्रोडक्शन प्रड्यूस करने जा रहे हैं। कुछ दिनों बाद वे अपनी फिल्म की शूटिंग में व्यस्त होने वाली हैं। इसलिए वे अपना ज्यादा से ज्यादा टाइम फैमिली के साथ बिताना चाहती हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »