29 Mar 2024, 11:49:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। अरबाज खान से हाल ही में अलग हुईं बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा खान को इंस्टाग्राम यूजर से इतने बेकार कमेंट की उम्मीद नहीं रही होगी। एक्ट्रेस की शॉर्ट पहने हुए एक फोटो मुंबई बेस्ड फोटोग्राफर ने शेयर की थी। इसपर कई लोगों ने कमेंट किया। जिनमें से एक ने मलाइका पर अरबाज के साथ तलाक में मिली रकम पर ऐश करने का आरोप लगाया। इसके अलावा उनके कपड़े पहनने के तरीके पर भी आपत्ति जताई।

फील गुड फैब्रिक नाम के यूजर ने मलाइका की तस्वीर पर कमेंट करते हुए लिखा- आजकल ये महिलाएं ऐसा ही करती हैं। एक अमीर लड़के से शादी करके उसे भारी भरकम रकम के लिए तलाक दे देती हैं। उसके बाद उन पैसों से मजे करती हैं। तुम्हें एलुमनी की जरुरत क्यों हैं जब खुद कमाने में समर्थ हो। मैं लोगों की इज्जत करता हूं किसी लिंग की नहीं। दूसरे कमेंट में इसी यूजर ने लिखा- उसकी जिंदगी अब केवल शॉर्ट कपड़े पहनने, जिम और सैलून जाने, छुट्टियां बिताने की हो गई है। क्या तुम्हारे पास सही में कोई काम है। या केवल अपने पति के पैसों पर ऐश कर रही हो।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »