19 Apr 2024, 17:30:30 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बेहद खूबसूरत हैं बर्थडे गर्ल तापसी पन्नू की ये 10 तस्वीरें

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2017 12:17PM | Updated Date: Aug 2 2017 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin
  • 2
  • 3
  • 4
  • 5
  • 6
  • 7
  • 8
  • 9

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू का आज जन्मदिन है। 1 अगस्त 1987 में जन्मीं एक्ट्रेस आज 30 साल की हो गई हैं और हर जगह से उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं मिल रही हैं। इन्होंने जितने कम समय में बॉलीवुड में मुकाम बनाया वो किसी के लिए भी इतना आसान नहीं होता, वो भी बिना किसी गॉडफादर के। 

तापसी ने बिना किसी गॉडफादर के और बिना किसी कंट्रोवर्सी का हिस्सा बने इंडस्ट्री में जो सफलता पाई है वो तारीफ के काबिल है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साउथ इंडियन फिल्मों से की थी। साउथ की फिल्मों में धूम मचाने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपना हाथ आज़माया और सुपरहिट रहीं। शाहरुख खान को टक्कर दे रहा है ये हमशक्ल..पहचान पाना भी हुआ मुश्किल! 

अक्षय कुमार के साथ फिल्म बेबी में छोटा सा किरदार निभाने के बाद उन्होंने तब चौंकाया जब वो फिल्म पिंक में नज़र आई। इस फिल्म से उनकी काफी तारीफें हुईं। आज तापसी के जन्मदिन पर हम आपको दिखाने जा रहे उनकी कुछ अनदेखी तस्वीरें। 

तापसी आज ही के दिन साल 1988 को दिल्ली में एक सिख परिवार में पैदा हुई थीं। माता जय कौर पब्लिक स्कूल, अशोक विहार से उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई की। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस होने के साथ-साथ वह सॉफ्टवेयर इंजिनियर भी रह चुकी हैं। कुछ ही वक्‍त बाद उन्‍होंने मॉडलिंग की ओर कदम बढ़ा दिए थे। उन्हें 'फेमिना मिस फ्रेश फेस' का अवॉर्ड भी मिल चुका है। रिलायंस ट्रेंड्स, कोका कोला, पैंटालून, एयरटेल जैसे कई ब्रैंड के लिए काम कर चुकी हैं तापसी।

अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 2010 में तेलगु फ़िल्म 'झूमंडी नादम' से की थी। उनकी तमिल फिल्म आदुकलम ब्लॉकबस्टर साबित हुई, जिसमें उनके ऑपोज़िट धनुष थे।

डालिए एक नज़र..

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »