28 Mar 2024, 18:30:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

सोनाक्षी सिन्हा के साथ भजन सुनेंगे बाबा रामदेव, जानिए क्‍यूं

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 2 2017 12:08PM | Updated Date: Aug 2 2017 12:17PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अब तक रिएलिटी शो तो बहुत ही देखें होंगे जिसमें डांस, सिंगिग, कॉमेडी, डेटिंग, स्‍टंट और बीग बॉस के घर जैसी पॉलिटिक्‍स को सब्‍जेक्‍ट बनाया जता है। लेकिन अब बहुत जल्‍द एक ऐसा रिएलिटी शो आपको देखने को मिलेगा जो सिर्फ धार्मिक भजनों पर अधारित होगा और इसमें जो प्रतिभागी होंगे उनका मुकाबला भजन गा कर होगा। 

खबरो के मु‍ताबिक बाबा रामदेव इस शो को जज करते हुए नजर आएंगे। उनको शो में महागुरु की जगह दी जाएगी। वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा भी इस शो में जज के तौर पर दिखेंगी। उनके साथ शेखर रविजानी और कनिका कपूर भी होंगे।
 
इस शो का नाम रखा गया है ओम शांति ओम। शाहरुख खान से कनेक्शन के अलावा इसका एक कनेक्शन आमिर खान की दंगल से भी है। फिल्म में आमिर खान के भतीजे के रोल में दिखे अपार शक्ति इस रियलिटी शो के होस्ट होंगे। बताया जा रहा है कि लाइफ ओके पर जल्द शुरू होने वाले इस शो की ग्रैंड ओपनिंग के लिए रणवीर सिंह को स्पेशल गेस्ट के तौर पर बुलाया जाएगा। अब रणवीर भजन कितना एंजॉय करते हैं, ये देखने वाली बात होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »