29 Mar 2024, 19:59:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

नई दिल्ली। अभिनेत्री काजोल ने बॉलीवुड में अपने 25 साल पूरे होने के मौके पर सोशल मीडिया पर अपने प्रशंसकों के साथ अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए उनका शुक्रिया अदा किया। काजोल ने वर्ष 1992 में आई फिल्म  'बेखुदी ' से फिल्म जगत में अपना पहला कदम रखा था लेकिन उन्हें पहचान 1993 में आई फिल्म 'बाजीगर ' से मिली।

सोशल मीडिया पर अपनी एक पुरानी तस्वीर साझा करते हुए काजोल ने लिखा है कि बीते 25 साल याद करते हुए। काफी सारा प्यार, काफी लंबे समय तक। सच में बहुत आभारी हूं। काजोल अभिनेत्री तनुजा और निर्देशक-निर्माता शोमू मुखर्जी  की बेटी हैं। काजोल 1999 में अभिनेता अजय देवगन के साथ शादी के बंधन में बंध गई थी दोनों की एक बेटी न्यसा और बेटा युग है। इसके अलावा उनकी बहन तनीषा मुखर्जी भी एक अभिनेत्री हैं। 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ',  'कुछ कुछ होता है ',  'कभी खुशी कभी गम' जैसी कई मशहूर फिल्में हैं उनकी।
 
काजोल आखिरी बार बड़े पर्दे पर 2015 में रोहित शेट्टी की फिल्म   'दिलवाले ' में नजर आई थी और उनकी आने वाली फिल्म  'वीआईपी2 ' है जिसमें वह तेलुगु सुपरस्टार धनुष के साथ नजर आएंगी। फिल्म तेलुगु, हिंदी दोनों में रिलीज होगी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »