19 Apr 2024, 07:33:32 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉलीवुड के इस मशहूर एक्टर की पत्नी ने घर में लगाई फांसी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 31 2017 12:12PM | Updated Date: Jul 31 2017 2:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। इस साल बॉलीवुड से एक के बाद एक शॉकिंग खबरें आ रही हैं। हाल ही में बॉलीवुड एक्टर इंदर कुमार की मौत की खबर से अभी तक बॉलीवुड उबरा भी नहीं था कि रविवार को बॉलीवुड से एक और ऐसी ही खबर मिली। दरअसल, बॉलीवुड के एक्टर मनोज गोयल की पत्नी निलिमा ने अपने घर में फांसी लगा कर खुदकुशी कर ली। सुसाइड का कारण डिप्रेशन बताया जा रहा है।
 
इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक निलिमा ने शनिवार दोपहर 3 बजे अपने लोखंडवाला स्थित घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की। निलिमा ने एक सुसाइड नोट भी छोड़ा है जिसमें उन्होंने लिखा है कि उनकी मौत के लिए किसी को जिम्मेदार न ठहराया जाए और डिप्रेशन के कारण उन्होंने इतना बड़ा कदम उठाया है। निलिमा की उम्र 40 साल थी। वो अपने पति और आठ साल की बेटी के साथ रहती थीं। पुलिस ने आज सुबह सुसाइड का केस दर्ज कर लिया है। मनोज गोयल सब टीवी के शो 'गोलमाल है भाई सब गोलमाल है', 'तू मेरे अगल बगल है' जैसे शो में काम किया है। मनोज 'बंटी और बबली' फिल्म में भी काम कर चुके हैं। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »