29 Mar 2024, 21:12:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

अपनी फेवरेट अभिनेत्री माधुरी पर फिल्म बनाएंगी प्रियंका

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 30 2017 11:14AM | Updated Date: Jul 30 2017 11:14AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। प्रियंका चोपड़ा ने कुछ दिनों पहले ही इच्छा जताई थी वह जल्द ही अपनी फेवरेट अभिनेत्री माधुरी दीक्षित के साथ काम करेंगी। अब आधिकारिक रूप से इस बात की घोषणा की जा चुकी है। राइटर श्री राव ने ट्विटर पर माधुरी और प्रियंका के साथ एक फोटो शेयर करते हुए इस खबर को कन्फर्म किया है। श्री ने ट्वीट के साथ लिखा, फाइनली दो लेजेंड्स और आइकन्स के  साथ अपनी रोमांचक नई परियोजना की घोषणा करते हुए मैं काफी एक्साइटेड हूं। माधुरी की रियल लाइफ पर जल्द ही एक कॉमेडी सीरीज बन रही है।
 
इस अनटाइटल्ड सीरीज को प्रियंका चोपड़ा प्रोड्यूस करने जा रही हैं। यह एक कॉमेडी सीरीज होगी जो माधुरी की जिदंगी पर अमेरिकन नेटवर्क एबीसी पर टेलीकास्ट होगा। इसमें दिखाया जाएगा कि माधुरी दीक्षित कैसे यूएस में अपने बायकल्चरल फैमिली के साथ सेटल हुईं। बता दें कि माधुरी श्री राम नेने से शादी करने के बाद डेनवेर में सेटल हो गई थीं। काफी समय तक बॉलीवुड से दूर रहने के बाद वह फैमिली के साथ दोबारा मुंबई वापस आ कर रहने लगीं और पिछले कुछ सालों से वह बड़े पर्दे के साथ ही छोटे पर्दे पर भी एक्टिव हैं। माधुरी इस प्रोजेक्ट की एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर हैं वहीं उनके पति डॉ. श्री राम नेने भी इसका हिस्सा होंगे। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »