28 Mar 2024, 16:27:28 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। इंडियन काउचर वीक (ICW) नई दिल्ली में चल रहा है जहां कई सेलेब्स देखने को मिले। बीते दिन एक्ट्रैस शिल्पा शेट्टी रैम्प पर वॉक करने पहुंची थी। उन्होंने डिजाइनर मोनीषा जयसिंह के लिए रैम्पवॉक किया। लेकिन शिल्पा का लंबा डिजाइनर गाउन उनके लिए मुसीबत बन गया। 

गाउन काफी लंबा था जिस कारण उनके पैरों में ऐसा उलझा कि शिल्पा के लिए चलना मुश्किल हो गया था। जैसे-तैसे शिल्पा ने अपने गाउन को संभाला और मुस्कराते हुए रैम्पवॉक पूरा किया।  

लेकिन मोनीषा के साथ रैम्प पर आने से पहले फिर उनके गाउन ने उन्हें परेशान किया। डिजाइनर मोनीषा को बैठकर शिल्पा का गाउन एडजस्ट करना पड़ा। इसके बाद दोनों ने साथ में रैम्प किया।

इंडियन काउचर वीक (ICW) में एक्ट्रेस दीया मिर्जा भी ट्रेडिशनल लुक में दिखी। दीया डिजाइनर अंजू मोदी के डिजाइनर आउटफिट में रैम्प पर उतरी। रैम्प पर वे घूंघट में दुल्हन के लिबाज में आई थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »