24 Apr 2024, 02:51:25 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। फिल्ममेकर अनुभव सिन्हा ‘मुल्क’ नाम की एक फिल्म बना रहे हैं। उनकी इस फिल्म में ऋषि कपूर, तापसी पन्नू और प्रतीक बब्बर नजर आएंगे। इन कलाकारों के अलावा इस फिल्म में रजत कपूर भी दिखेंगे। यह एक सोशल थ्रिलर फिल्म है जो एक सच्ची घटना पर आधारित होगी। बनारस मीडिया वर्क्स के संस्थापक अनुभव सिन्हा ने एक बयान में कहा, मैं 10 साल बाद एक थ्रिलर फिल्म कर रहा हूं। यह उन सबसे थोड़ा अलग होगा जो मैंने पहले किया है। मैं कई साल बाद वही करने जा रहा हूं जो मेरी पहचान है। यह अपने होमटाउन को कुछ वापस देने का मेरा एक तरीका है और यह भावनात्मक रूप से संतोषजनक है। ‘मुल्क’ की कहानी मुश्ताक शेख और अनुभव ने मिलकर लिखी है। फिल्म की शूटिंग अक्टूबर से वाराणसी और लखनऊ में की जाएगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »