19 Apr 2024, 10:28:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा भले ही इन दिनों ज्यादा फिल्मों मे न दिख रही हो। लेकिन उनके फैंस के लिए अब अच्छी खबर आई है। खबरों की मानें तो जल्द ही परिणीति चोपड़ा अर्जुन कपूर के साथ एक फिल्म करने जा रही हैं। औऱ उस फिल्म का नाम है नमस्ते कनाडा। जी हां, हाल ही में इस फिल्म की अनाउंसमेंट हुई हैं। वहीं परिणीति अब फिल्म के लिए इंतजार नहीं कर पा रही हैं। शूटिंग अभी शुरू नही हुई । लेकिन परिणीति की बेताबी फिल्म के लिए कुछ ज्यादा ही है, साथ ही परणीति काफी एक्साइटेड भी नजर आ रही हैं।

हाल ही में परिणीति ने ट्विटर और इंस्टाग्राम पर शेयर की है। परिणीति ने शेयर करते हुए लिखा है कि “देशी फिल्म के साथ विदेशी दिल! मेरी तरह की फिल्म! ‘नमस्ते कनाडा’ पर काम शुरू करने के लिए मरी जा रही हूं।”अब परिणीति इतनी एक्साइटेड हैं तो लगता है कुछ धमाल ही होने वाला है।
 
वहीं आपको बता दें कि इस फिल्म को विपुल अमृतलाल शाह डायरेक्ट कर रहे हैं। वहीं इस फिल्म में अर्जुन कपूर मेन लीड में होंगे। इससे पहले अर्जुन और परिणीति ने इश्कजादे में साथ काम किया था, दोनों की ये फिल्म डेब्यू फिल्म थी और फिल्म सुपरहिट भी साबित हुई थी। इसके साथ ही अर्जुन परिणीति ने यशराज बैनर के तले बनने वाली एक और फिल्म ‘संदीप और पिंकी फरार’ भी साइन की है। वहीं खबरें हैं कि नमस्ते कनाडा अक्षय कुमार और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म ‘नमस्ते लंदन’ का सीक्वल है लेकिन मेकर्स ने इसे गलत बताया है। वहीं पिछले दिनों परिणीति फिल्म मेरी प्यारी बिंदू में नजर आई थी, लेकिन फिल्म ने कोई खास कमाल नहीं दिखाया था। जल्द ही परिणीत रोहित शेट्टी की फिल्म गोलमाल अगेन में भी नजर आने वाली हैं। तो उधर अर्जुन की फिल्म मुबारकां इस 28 जुलाई को रिलीज हो रही है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »