23 Apr 2024, 22:33:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

शाहरूख खान एक माइक के साथ भी रोमांस कर सकते है : अनुष्का

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 27 2017 1:43PM | Updated Date: Jul 27 2017 9:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। अनुष्का शर्मा का कहना है कि शाहरूख खान के सहज व्यवहार ने उनके लिए आगामी फिल्म  'जब हैरी मेट सेजल' में किंग खान के साथ रोमांटिक दृश्य फिल्माना आसान बना दिया था। अनुष्का ने शाहरूख खान के साथ 'रब ने बना दी जोड़ी' से अपने अभिनय कैरियर की शुरूआत की थी। अब अनुष्का 51 वर्षीय अभिनेता के साथ तीसरी फिल्म  'जब हैरी मेट सेजल' में काम कर रही है।

शाहरूख के साथ रोमांच करने के सवाल पर अनुष्का ने पत्रकारों से कहा, 'बहुत आसान था। वह बहुत सहज व्यवहार करते है। यदि आप इस गाने को देखेंगे, तो आपको महसूस होगा कि जब वह प्यार से आपकी ओर देख रहे होते है, तब उनकी आंखों में बहुत सहजता होती है। 'हवाएं ' गाने की रिलीज के मौके पर अनुष्का ने कहा- मेरी नजर में,शाहरूख खान माइक से भी रोमांस कर सकते है। वह उसी तरह प्यार से माइक को भी देख सकते है, जिस प्यार से वह दुनिया की सबसे सुंदर महिला को देखेंगे। इस पर शाहरूख ने मजाकिया लहजे में कहा, 'जब तक आप इस माइक को पकड़े रहेंगी, जब तक मैं इससे रोमांस करूंगा वरना नहीं।' 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »