19 Apr 2024, 12:44:58 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

जब सनी ने डेब्यू के लिए मांगे इतने पैसे, तो डायरैक्टर बोले...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2017 4:55PM | Updated Date: Jul 26 2017 4:55PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोन ने हाल ही में एक बेबी गर्ल को गोद लिया है। कनाडा की रहने वालीं सनी कभी पोर्न स्टार थीं लेकिन पिछले इन सालों में वो खुद को बॉलीवुड में बतौर A-लिस्टर अभिनेत्री स्टेब्लिश करा चुकी हैं। यहां तक कि उनकी पॉपुलैरिटी इतनी है कि खुद शाहरुख खान से लेकर आमिर तक उनके साथ काम करने की इच्छा जता चुके हैं। 

कम ही लोग जानते हैं कि सनी को पहली बार फिल्म मेकर मोहित सूरी ने अपनी फिल्म 'कलयुग' (2005) के लिए अप्रोच किया था। दरअसल सनी के रियालिटी शो 'बिग बॉस-5' में आने से पहले ही उनके बॉलीवुड में चर्चे होने लगे थे। यही वजह रही कि मोहित सूरी ने सबसे पहले उन्हें 'कलयुग' में कास्ट करने का मन बनाया था। लेकिन बात फीस पर आकर अटक गई। 
 
सनी ने इस फिल्म के लिए मोहित से फीस के तौर पर 6 करोड़ रु. की मांग की थी। 'कलयुग' 2005 में आई थी उस वक्त के हिसाब से ये इतनी फीस मोहित को अपने बजट से बाहर लगी थी। इसीलिए मोहित ने सनी को फीस देने के साफ इंकार कर दिया था। बाद में मोहित ने फिल्म अपनी बहन स्माइली सूरी, दीपल शॉ और अमृता सिंह जैसी हीरोइनों के साथ बनाई। साथ ही इसमें कुणाल खेमू और इमरान हाशमी लीड रोल में रहे थे। 'कलयुग' की रिलीज के करीब 7 साल बाद सनी लियोनी ने भट्ट कैंप की फिल्म 'जिस्म-2'(2012) से डेब्यू किया। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »