20 Apr 2024, 14:37:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

Bday Spl: पेट्रोल पंप पर तेल बेचती थीं मुग्धा गोडसे, रोज मिलते थे 100 रुपए

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 26 2017 2:45PM | Updated Date: Jul 26 2017 2:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड एक्ट्रेस मुग्धा गोडसे अपना 31वां जन्मदिन मना रही हैं। हाल ही में उन्‍होंने अपने जीवन में आई मुशकिलों के बारे में बताया। गोडसे ने बताया कि मुश्किलों से भरे इस सफर में उन्‍होंने पेट्रोल पंप पर तेल बेचने तक का काम किया है, जहां उनकी एक दिन की कमाई 100 रुपये थी। उन्‍होंने आगे बताया कि कई ब्यूटी कॉन्टेस्ट में हिस्सा ले चुकी हैं। साल 2002 में मुग्धा ने मिस ग्लैडरैग्स मेगा मॉडल हंट का ताज भी अपने नाम किया था।मुग्धा मिस इंडिया 2004 की सेमी फाइनलिस्ट भी रह चुकी हैं।
 
मुग्धा ने 2008 में मधुर भंडारकर की फिल्म 'फैशन' से अपना बॉलिवुड डेब्यू किया था। फिल्म 'फैशन' के लिए उन्हें 2009 में अप्सरा बेस्ट फीमेल डेब्यू अवॉर्ड मिला।इसके बाद उन्होंने 'ऑल द बेस्ट', 'जेल', 'हेल्प', 'हीरोइन', 'साहेब, बीवी और गैंगस्टर रिटर्न्स' सहित अन्य फिल्मों में काम किया।मुग्धा 'खतरों के खिलाड़ी सीजन-5' में खतरनाक स्टंट करते भी नजर आ चुकी हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »