25 Apr 2024, 15:45:38 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। हाल ही में न्यूयॉर्क से लौटे सैफ अली खान मंगलवार की सुबह अपनी पत्नी करीना कपूर और बेटे तैमूर के साथ छुट्टियां मनाने स्विट्जरलैंड के लिए रवाना हुए। विदेश में तैमूर की यह पहली यात्रा है। चूंकि तैमूर केवल सात महीने के ही हैं, इसलिए सैफ और करीना ने इस बार शैलेट्स यानी पहाड़ी इलाकों में लकड़ी के बने घर में नहीं रहने का फैसला किया है।
 
उन्होंने स्विट्जरलैंड में दो हफ्तों के लिए ‘रॉयल जीस्टैड पैलेस’ में एक सुईट बुक कराया है। बता दें कि सैफ और बेबो का यह फेवरेट वैकेशन डेस्टिनेशन है। जबसे सैफ और करीना की शादी हुई है तब से ही दोनों वहां जाते रहे हैं। करीना ने बताया कि वे बैक-पैकर नहीं, बल्कि एक लग्जरी ट्रैवलर हैं और वैकेशन पर उन्हें रिलेक्स करना और शॉपिंग करना पसंद है। करीना ने यह भी बताया कि वह सैफ के साथ योगा सेशन भी अटेंड करेंगी और वहां के आॅर्गेनिक मिल्क का मजा भी लेंगी। स्विट्जरलैंड से लौटने के बाद करीना ‘वीरे दी वेडिंग’ की शूटिंग की तैयारियों में व्यस्त हो जाएंगी और इसलिए सैफ और तैमूर के साथ वह यह समय बिताना चाहेंगी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »