29 Mar 2024, 01:57:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

OMG! कैटरीना ने बिना हाथों के लगाए पुशअप, देखें वीडियो

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 25 2017 5:54PM | Updated Date: Jul 25 2017 5:54PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ इन दिनों टाइगर जिंदा है की शूटिंग के लिए मोरक्को में हैं। अपने शूटिंग शेड्यूल की जानकारी कैटरीना अकसर अपने इंस्टाग्राम या फेसबुक अकाउंट से देती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है। 
 
इस वीडियो में कटरीना पुशअप लगाती नजर आ रही हैं। एक हाथ से पुशअप लगाते हुए तो आपने कई लोगों को देखा होगा। लेकिन ये कटरीना का गजब टैलेंट है कि वह बिना जमीन पर हाथ लगाए भी पुशअप कर लेती हैं। 
 
पहले कैटरीना दोनों हाथ से पुशअप्‍स करती हैं और फिर एक हाथ से पुशअप्‍स करती हैं। इसके बाद तो कैट दोनों हाथों के बगैर ही पुश-अप्स मारने लगती हैं। तभी हकीकत सामने आ जाती है। फिलहाल सलमान खान के साथ टाइगर जिंदा है में बिजी कटरीना इससे पहले रणबीर कपूर के साथ जग्गा जासूस में नजर आई थीं। यह फिल्म 14 जुलाई को रिलीज हुई। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »