25 Apr 2024, 03:33:42 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android

मुंबई। आमिर खान के बाद रणवीर सिंह का नाम बहरुपिए की फेहरिस्त में आ गया है। वह आए दिन सोशल मीडिया पर कुछ न कुछ चौंकाने वाला वीडियो शेयर करते रहते हैं। कुछ दिनों पहले उन्होंने अपने बालों को अपने फैंस के सामने लाइव काटा था। इस बार भी रणवीर ने ऐसा कुछ किया है। इस वीडियो में रणवीर का लुक काफी फनी लग रहा है।
 
इस वीडियो में रणबीर की टमी काफी बाहर निकली हुई है। इस फनी लुक में रणवीर सीढ़ियां उतरते नजर आ रहे हैं। रणवीर सिंह कुछ न कुछ नया करके अपने फैंस को काफी एक्साइट करते हैं। वैसे, रणवीर ने अपने लुक के बारे में ज्यादा कुछ नहीं बताया है, लेकिन ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है कि वह अपने एड में इस तरह के लुक में नजर आने वाले हैं या फिर उन्होंने अपनी कोई फिल्म के लिए अपना ऐसा हुलिया बनाया है।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »