25 Apr 2024, 15:40:33 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

फरहान अख्‍तर की फिल्‍म 'लखनऊ सेंट्रल' का फर्स्‍टलुक रिलीज

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2017 6:20PM | Updated Date: Jul 24 2017 6:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। 15 सितंबर को रिलीज होने वाली बॉलीवुड एक्‍टर फरहान अख्‍तर की  फिल्‍म 'लखनऊ सेंट्रल' में उनका लुक जारी किया गया है। इस फिल्‍म में फरहान एक ऐसे महत्‍वाकांक्षी सिंगर का किरदार निभा रहे हैं जो एक कैदी है। फरहान ने खुद इस पोस्‍टर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। पोस्‍टर में फरहान ए‍क स्‍लेट पकड़े हुए नजर आ रहे हैं जिससे पता चलता है कि वो सेंट्रल जेल में एक कैदी हैं।  

पोस्‍टर शेयर करते हुए फरहान ने ट्विटर पर लिखा- ये है किशन मोहन गिरहोत्रा, जेल में इसे 1821 बुलाते हैं। इस फिल्‍म को रंजीत तिवारी ने डायरेक्ट किया है। इस फिल्‍म में फरहान के अलावा डायना पेंटी, गिप्पी ग्रेवाल, दीपक डोबरियाल, रोनित रॉय और राजेश शर्मा अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म को निखिल आडवाणी ने प्रोड्यूस किया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »