20 Apr 2024, 05:08:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

संजय दत्त की बायॉपिक में सुभाष घई का किरदार नहीं निभाएंगे राजकुमार

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 24 2017 2:22PM | Updated Date: Jul 24 2017 2:23PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। बॉलीवुड के जाने माने चरित्र अभिनेता राजकुमार हिरानी, संजय दत्त की बॉयोपिक में सुभाष घई का किरदार निभाते नजर नही आएंगे। बॉलीवुड निर्देशक राजकुमार हिरानी इन दिनों संजय दत्त की बायोपिक में व्यस्त हैं। फिल्म में रणबीर कपूर , संजय दत्त का किरदार निभाते नजर आएंगे। चर्चा थी कि राजकुमार हिरानी इस फिल्म में सुभाष घई का किरदार अदा करेंगे। सुभाष ने संजय की सुपरहिट फिल्म 'खलनायक' और 'विधाता' जैसी फिल्मों में कैमियो किया था।
 
अब चर्चा है कि हिरानी फिल्म में अपना रोल ही अदा करेंगे न कि शोमैन सुभाष घई का। वह इस फिल्म के एक सीन में दिखेंगे जहां वह संजय दत्त को 'मुन्ना भाई एमबीबीएस' की भूमिका की पेशकश करते नजर आएंगे।  हिरानी फिल्म के कुछ सीन्स में नजर आ सकते हैं।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »