19 Apr 2024, 20:53:02 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

ग्लोबल सिनेमा में योगदान के लिए ऐश्वर्या होंगी सम्मानित

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 23 2017 10:36AM | Updated Date: Jul 23 2017 10:36AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन को मेलबर्न में होने वाले भारतीय फिल्म महोत्सव (IFFM) में उनके वर्ल्ड सिनेमा में योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा। IFFM आस्ट्रेलिया में होने वाला भारतीय सिनेमा का सबसे बड़ा सालाना समारोह है।

IFFM में भारतीय सिनेमा का जश्न मनाने के लिए आयोजित होने वाले विशेष सत्र ‘सेलिब्रेटिंग इंडिया एट 70!’ के दौरान ऐश्वर्या मेलबर्न के फेडरेशन चौक पर भारतीय ध्वज फहराएंगी। वह ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला होंगी।

ऐश्वर्या को 11 अगस्त की रात वेस्टपैक आईएफएफए पुरस्कार समारोह में विक्टोरिया सरकार की ओर से सम्मानित किया जाएगा।

इस समारोह के निदेशक मितू भौमिक लांगे ने एक बयान में कहा, “हमारे लिए इस बार अपनी चहेती अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन का IFFM में स्वागत करना सम्मान की बात होगी। वह एक ग्लोबल हस्ती हैं और आस्ट्रेलियाई दर्शकों में बेहद लोकप्रिय हैं।.यह सभी भारतीयों के लिए एक सम्मान का क्षण होगा, जब वह मेलबर्न में भारत का झंडा फहराने वाली पहली भारतीय महिला बनेंगी।”

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »