28 Mar 2024, 21:41:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
entertainment » Bollywood

बॉलीवुड में इन चीजों का सामना नहीं करना पड़ता- अनुष्‍का

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 22 2017 5:19PM | Updated Date: Jul 22 2017 5:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। जानी-मानी अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का कहना है कि उन्हें बॉलीवुड में भाई-भतीजावाद का सामना नहीं करना पड़ा। अनुष्का ने 2008 में यशराज बैनर ने लॉन्च किया था। अनुष्का ने कहा, मुझे यश राज फिल्म जैसे बैनर ने लॉन्च किया था। वे नई प्रतिभा से अधिक किसी चीज को महत्व नहीं देते। वे इसी को प्राथमिकता देते हैं। इसलिए मुझे भाई-भतीजावाद जैसी किसी चीज का सामना नहीं करना पड़ा। मुझे लगता है कि लोगों के साथ एक ही उद्योग में अलग-अलग तरह का व्यवहार हो सकता है। और हमें उसका सम्मान करना चाहिए।          

इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी फिल्म 'जब हैरी मेट सेजल' 04 अगस्त को प्रदर्शित होने वाली है। फिल्म में शाहरूख खान और अनुष्का शर्मा की मुख्य भूमिका है। इम्तियाज ने कहा, मुझे लगता है कि हम दोनों, बल्कि हम तीनों (अनुष्का, शाहरुख खान और इम्तियाज)..फिल्म उद्योग में नहीं होते, यदि हमें भाई-भतीजावाद का सामना करना पड़ता।मुझे लगता है कि मैं यहां इसलिए पहुंचा हूं, क्योंकि जब मैं बॉलीवुड में आया, तो फिल्म उद्योग में मौजूद लोगों ने प्यार और समर्थन से मेरा स्वागत किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »